सोनीपत। प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है। जिसको लेकर महिलाओं को बजट से खासी उम्मीद हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार इस बजट से उन्हें मनोहर सौगात दे सकती है। महिलाओं का कहना है कि बजट में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व सशक्तिकरण को बेहतर करने के साथ ही उन्हें समृद्ध बनाने के लिए भी योजनाएं लाई जाएं। जिसमे महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर देश की तरक्की में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकें। इसके साथ ही महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया। बजट को लेकर महिलाओं से बातचीत की गई। सभी ने इस विषय में अपने अलग-अलग विचार व्यक्त किए।
बोली महिलाएं
सरकार बजट में महिलाओं के विकास को ध्यान में रखे। महिलाएं समृद्ध बन सके, इसके लिए विभिन्न योजनाएं लाई जाएं। हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए अलग से प्रावधान करेगी। जिससे महिला सशक्त होकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी।
रेनू, गोहाना
हमें उम्मीद है कि सरकार बजट में महिलाओं को कई योजनाओं की सौगात देगी। सरकार को मातृशक्ति योजना के दायरे को और ज्यादा बढ़ाना चाहिए ताकि प्रदेश की महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बन सके। महिलाएं सशक्त बनेंगी तो देश की तरक्की में भी योगदान दे सकेंगी।
पूनम, कासंडी
समय बदल रहा है, महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, लेकिन कहीं न कहीं आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार को बजट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रावधान करना चाहिए। जिससे महिलाएं बेखौफ होकर कहीं भी आ जा सकें।
कुसुमलता, वेस्ट राम नगर
बजट में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाए। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी, तब तक वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो सकेंगी। महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वीना तनेजा, कल्याण नगर
रेनू, गोहाना। संवाद
रेनू, गोहाना। संवाद
रेनू, गोहाना। संवाद