फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पट्टी कल्याणा बाॅर्डर पर लगे आधुनिक सीसीटीवी

Thu, 15 Feb 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के पट्टी कल्याणा बार्डर का जायजा लेते एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर व सहायक पुलिस आयुक्त गोरखप
विज्ञापन
गन्नौर। किसानों के दिल्ली कूच के चलते पुलिस व प्रशासन ने पट्टी कल्याणा बाॅर्डर के पास पर पूरी चौकसी बढ़ा दी है। सोनीपत व पानीपत पुलिस ने पट्टी कल्याणा बाॅर्डर पर मिट्टी से भरे कंटेनर, कंटीले तारें, लोहे और सीमेंट के बैरिकेड की व्यवस्था कर रखी है। अब पुलिस ने यहां आधुनिक सीसीटीवी भी लगा दिए हैं। जिनका कंट्रोल रूम हलदाना पुलिस चौकी में बनाया गया है। किसान यदि दिल्ली की तरफ बढ़ते दिखे तो सड़क को उखाड़ कर उनमें सीमेंट के साथ बैरिकेड फिक्स करवा दिए जाएंगे। सहायक पुलिस आयुक्त गोरखपाल राणा ने बताया कि किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के सैकड़ों जवान भी रिजर्व रखे गए हैं। जिससे कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें तुरंत यहां तैनात किया जा सके। साथ ही वाटर कैनन व आंसू गैस छोड़ने वाले वाहनों के बंदोबस्त कर लिए गए हैं। किसानों को किसी भी सूरत में आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें