फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कक्षाओं में हो रही प्रार्थना, मिड-डे मील के बाद मिल रहा गुनगुना पानी

Fri, 19 Dec 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती ​शि​क्षिका सु
विज्ञापन
सोनीपत। ठंड बढ़ने की वजह से जिले के अधिकतर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी अब सुबह अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रार्थना कर रहे हैं। जिन विद्यालयों में कमरों का अभाव है उनमें एक ही कमरे में दो-दो कक्षा के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। कई प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कुछ दिन के लिए प्रार्थना बंद कर सीधी कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

अधिकतर विद्यालयों में दरवाजे, खिड़की, रोशनदान दुरुस्त हैं। दीवारों पर की गई चित्रकारी से बच्चों का ज्ञान बढ़ाया जा रहा है। वहीं, मिड-डे मील के बाद बच्चों को गुनगुना पानी दिया जा रहा है।
सेक्टर-14 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चे एक जगह पर पढ़ते हुए नजर आए। विद्यालय में खिड़की, दरवाजों की व्यवस्था ठीक मिली जबकि पहली से पांचवीं तक के कुल 70 बच्चों के लिए केवल एक शिक्षिका सुदेश कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक साल से अकेले पढ़ा रही हैं। दो महिला कर्मचारी बच्चों को मिड-डे मील खिलाकर गुनगुना पानी मुहैया करवा रही हैं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में महिला कर्मचारी प्रभारी निर्मला की देखरेख में बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करती नजर आईं। शिक्षक कक्षाओं के आधे दरवाजे बंद कर विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। हालांकि, बुधवार को धूप निकलने पर विद्यालय के बरामदे में दरी पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए।
विद्यालय में कुल 235 विद्यार्थी हैं जबकि कमरों का अभाव है। ऐसे में दो कमरे ऐसे मिले जिनमें दो-दो कक्षाओं को एक साथ लगाया जा रहा है। विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए दीवारों पर चित्र बनाए गए हैं। निर्मला ने बताया कि सर्दी के चलते कई बार बच्चों को उनकी कक्षाओं में ही मिड-डे मील खिलाया जा रहा है।
मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राएं अपनी कक्षाओं में अपने स्थान पर खड़ी होकर प्रार्थना करती दिखीं। छात्राओं के साथ कक्षा प्रभारी प्रार्थना के दौरान कक्ष में मौजूद रहीं। प्रार्थना व राष्ट्रीय गान के बाद कक्षाएं प्रारंभ की गईं।
प्राचार्य सुमन बाला शर्मा ने बताया कि विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर सख्त हिदायत बरती जा रही है। सभी शिक्षिकाएं रोजाना छात्राओं की वर्दी की जांच कर उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दे रही हैं। लापरवाही बरतने पर तुरंत अभिभावकाें को सूचित किया जा रहा है।
मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में अपने स्थान पर खड़े होकर प्रार्थना करते नजर आए। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी जगह खड़े होकर राष्ट्रीय गान किया।
प्राचार्य संजीव दहिया ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर कक्षाओं में ही प्रार्थना करवाई जा रही है। विद्यार्थी रोजाना ड्रेस कोड के अनुसार ऊनी कपड़े पहनकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। इसकी जांच के लिए शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्जन

विद्यार्थियाें को ठंड से बचाव के लिए ही विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एडवाइजरी जारी की है। इसे लेकर सभी विद्यालय प्रबंधकों को हिदायत दी गई है। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई विद्यालय निर्देशों का पालन नहीं करता है तो प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।

फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका सु

फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका सु

फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका सु

फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका सु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें