सोनीपत/गन्नौर। ईद-उल-फितर का पर्व शहर सहित जिलाभर की मस्जिदों में मनाया गया। मस्जिदों में इस्लाम धर्म के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, शांति व खुशहाली की दुआ मागी।
इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। वहीं बाजार में मेले की तरह चहल-पहल रही। बच्चों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद में मेयर राजीव जैन ने पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले मस्जिदों में सुबह 6 बजे से ही नमाजियाें की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
कुंडली स्थित फातिमा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे, नांगल मस्जिद में सुबह 8:00 बजे, मामा भांजा मस्जिद व कुंडली स्थित नूरानी मस्जिद में 8:15 बजे, ईदगाह कॉलोनी व जीटी रोड रसोई स्थित मदीना मस्जिद में 8:30 बजे नमाज अदा की गई।
इसके बाद मस्जिदों व ईदगाह के बाहर मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह नमाज के बाद बुजुर्गों ने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी व लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया।
जीटी रोड गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद के इमाम कारी नसीम कासमी ने ईद पर्व पर समाज के लोगों को नमाज अदा करवाई। नमाज अदा करने का मकसद हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी भाइयों की सलामती की दुआ मांगना है। हमें अमन-चैन के इस देश में एकजुटता से रहना चाहिए।
फोटो 23- सोनीपत के ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद में ईद-उल-फितर पर्व पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदा
फोटो 23- सोनीपत के ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद में ईद-उल-फितर पर्व पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदा