फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रगति नगर चला प्रगति की राह

Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के सेक्टर-14 में विकास कार्य का ​शिलान्यास करते विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने सोमवार को वार्ड 3 और 20 में 2.40 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में उन्होंने सेक्टर-14 में नारियल फोड़कर 1.66 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सेक्टर-14 में बारिश के पानी की निकासी के लिए कुछ समय पहले हुडा पार्क के सामने वाली गली और अन्य ब्रांच गलियों में स्टॉर्म वाटर लाइन डाली गई थी। इसके लिए सड़क की खोदाई करने से गली खस्ताहाल हो गई थी।
यह गलियां इंटरलॉकिंग टाइलों से बनी हुई थीं। स्थानीय लोगों की मांग पर गलियों को आरसीसी से पक्का करने का काम शुरू किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक और मेयर वार्ड नंबर 20 के प्रगति नगर में पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के पीछे प्रगति नगर की गली में सीवर लाइन डालने का काम शुरू कराया। मेयर ने बताया कि पुलिस लाइन के पीछे वाली गली में पुरानी सीवर लाइन पूरी तरह से अवरुद्ध होने से पानी निकासी ठप हो गई है।
सीवर लाइन डालने के लिए लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सीवर लाइन को गोहाना रोड पर मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा जिससे गली के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, अमन डुडेजा,सागर चोपड़ा,अमित सुखीजा, पवन तनेजा, वासुदेव सुखीजा, राजेश प्रभाकर, संदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें