फोटो 03: सोनीपत के राई स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से कांवड़ यात्रा को रवाना करते मुख्यमंत्री
सोनीपत। बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नरेंद्र तालु और उनकी टीम ने महम से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा शुरू की। कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटेंगे। 14 नवंबर को दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बढ़खालसा एजुकेशन सिटी, राई में पहुंचेंगे। सीएम के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने राई स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से कांवड़ यात्रा को रवाना किया। नरेंद्र तालु ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने समाज और धर्म के स्वाभिमान की रक्षा के लिए खुद को न्योछावर कर दिया था। यह कांवड़ यात्रा उनके आदर्शों और बलिदान को नमन करने की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति, त्याग और वीरता की भावना को जागृत करने का संदेश लेकर चलेगी। संवाद