फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीटी वन क्षेत्र में बिजली कार्य के चलते सात घंटे आज रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के सीटी वन बिजली फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली लाइनों से संबंधित कार्य के चलते रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम की ओर से पुरानी तारों को हटाकर उनके स्थान पर नए तार डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि सीटी वन क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान निगम की टीम पुरानी एवं जर्जर तारों को हटाकर नई तारें डालने का कार्य करेगी। कार्य के चलते बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, बुचौली रोड सहित सीटी वन के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें। बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग भी सावधानीपूर्वक करें। निगम के कर्मचारियों द्वारा कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सके। उन्होंने कहा कि नए तार डाले जाने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें