फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप, राजलूगढ़ी समेत पांच गांवों में संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। भूर्री-कामी रोड पर चल रहे खोदाई कार्य के दौरान मुख्य बिजली तार टूटने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार को हुई इस घटना से राजलूगढ़ी, भोगीपुर, पांची जाटान, उद्देशीपुर और अगवानपुर गांव प्रभावित हुए, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

भूर्री-कामी रोड पर खोदाई कार्य के दौरान बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजली निगम द्वारा आसपास के पावर हाउस से अस्थायी व्यवस्था कर आंशिक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।
गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कट लगने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को ट्यूबवेल न चल पाने से फसलों की सिंचाई में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारी टूटे हुए तार को ठीक करने में जुटे हुए हैं और मरम्मत कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा।
वर्जन
भूर्री-कामी रोड पर खोदाई कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द ठीक कर सप्लाई सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।-अभिषेक, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें