राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दूसरे दिन पोर्टल खुल गया। वीरवार को पोर्टल नहीं खुलने से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। शुक्रवार को आईटीआई पहुंचे विद्यार्थियों ने पोर्टल खुला होने व दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज सहित अन्य जानकारियां लीं।
आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो विद्यार्थी यहां आकर समाधान करवा सकता है।
सोनीपत आईटीआई में छह कंप्यूटर लैब तैयार
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए आईटीआई में 6 कंप्यूटर लैब तैयार की गई हैं। यहां कंप्यूटर पर कर्मचारी आने वाले विद्यार्थियों का दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। यह प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी। यही नहीं आईटीआई में बनाए गए हेल्प डेस्क पर भी विद्यार्थियों की सभी शंकाओं का निदान किया जाएगा।
पहले दिन परेशान रहे थे विद्यार्थी
आईटीआई मेें दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पहले दिन पोर्टल ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहा था, जिस कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी आई। हालांकि शुक्रवार को पोर्टल ठीक चला। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए।
वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पहले दिन पोर्टल ठीक काम नहीं कर रहा था, लेकिन शुक्रवार को सभी काम बेहतर तरीके से हुए। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए। दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी। आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो विद्यार्थी आईटीआई में आ सकता है। यहां विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क व कंप्यूटर लैब तैयार कर दी गई है।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत