फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने रोका, औचंदी बॉर्डर किया सील

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा सुबह के समय सील किया गया औचंदी बॉर्डर। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में रोष प्रदर्शन करने जा रहे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा औचंदी बॉर्डर पर ही रोक दिया। दिल्ली पुलिस द्वारा जब कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो उन्होंने औचंदी बॉर्डर पर ही नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो बसों में सवार होकर आए कार्यकर्ता रोष जताकर यहीं से वापस लौट गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने करीब दो घंटे तक औचंदी बॉर्डर को सील रखा, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद रही। सैदपुर चौकी पुलिस ने वाहन को जाम से निजात दिलाने के लिए दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया।
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल की ओर से गुरुद्वारा रकाबगंज से संसद भवन तक रोष प्रदर्शन रखा गया था। ऐसे में शिअद के कार्यकर्ता सुबह के समय करीब पौने छह बजे औचंदी बॉर्डर से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें बॉर्डर से आगे नहीं बढने दिया। दिल्ली पुलिस ने ना केवल कार्यकर्ताओं की बसों को रोका, बल्कि बॉर्डर को ही सील कर दिया। ऐसे में अन्य वाहनों की भी आवाजाही बॉर्डर पर बंद हो गई और दोनों तरफ लंबा जाम लगा गया। जाम की सूचना मिलने पर सैदपुर चौकी पुलिस ने चौकी के बाहर बैरिकेड लगाकर वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया। थाना प्रभारी कर्मजीत भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

किसानों ने लगाए किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे
शिअद कार्यकर्ताओं को जब दिल्ली पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया तो कार्यकर्ताओं ने औंचदी बॉर्डर पर ही कृषि कानूनों के खिलाफ अपना रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ ही पार्टी के नेताओं को लेकर भी नारेबाजी की, जिसके बाद वे वापस लौट गए।
दो घंटे तक बंद रहा आवागमन
दिल्ली पुलिस द्वारा शिअद कार्यकर्ताओं के वापस लौट जाने के बाद करीब सवा आठ बजे बैरिकेड हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। इस दौरान करीब दो घंटे तक इस रूट पर वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें