फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्वी पांचाल ने राष्ट्रीय ग्रीन मैराथन में जीता कांस्य पदक

Sun, 23 Feb 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। राष्ट्रीय ग्रीन मैराथन में गोहाना के जींद मार्ग स्थित विश्वकर्मा काॅलोनी निवासी पूर्वी पांचाल ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय ग्रीन मैराथन का आयोजन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 16 फरवरी को जयपुर, राजस्थान में किया गया।
विज्ञापन


पूर्वी के पिता सचिन पांचाल व माता ज्योति ने बताया कि मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। आठ वर्षीय पूर्वी पांचाल ने हरियाणा की ओर से प्रतिभागिता कर कांस्य पदक जीता। उनकी बेटी ने पांच किलोमीटर की दौड़ 26 मिनट 24 सेकेंड में पूरी की। उन्होंने बताया कि पूर्वी पांचाल ओम पब्लिक स्कूल की कक्षा चौथी की छात्रा है। कांस्य पदक जीतने पर उनके दादा सत्यनारायण पांचाल, दादी सुनीता, ताऊ संजय पांचाल, ताई पूजा व मदनलाल पांचाल ने पूर्वी पांचाल को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें