फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय की मानवी ने मारी बाजी

Sun, 23 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगि
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में राज्य स्तरीय दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अलग-अलग मंच पर अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य गीता ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कार्यक्रम की संचालिका डॉ. उपासना व सह संचालिका पूनम रहीं। विभिन्न प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के महाविद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने विजेताओं को बधाई दी। पहली स्टेज पर वाणिज्य विभाग की तरफ से भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें राजकीय महिला महाविद्यालय की मानवी ने प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्रियंका ने द्वितीय व टीकाराम कन्या महाविद्यालय की पायल ने तृतीय स्थान हासिल किया। साहित्यिक परिषद की तरफ से करवाई गई हिंदी व अंग्रेजी पाठ और संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी कविता पाठ में ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल की प्रिया पहले, राजकीय महाविद्यालय गोहाना की प्रिया दूसरे व जीवीएम कन्या महाविद्यालय की काजल तीसरे स्थान पर रही।
अंग्रेजी कविता पाठ में झज्जर कॉलेज की दक्षता ने प्रथम, कन्या महाविद्यालय खरखौदा की दीक्षा ने द्वितीय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक उच्चारण में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की मोनिका ने पहला, जीवीएम कन्या महाविद्यालय की अदिति ने दूसरा, हिंदू महाविद्यालय के मोहम्मद हारूज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे मंच पर भूगोल विभाग ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें वैकेंसी जीवन कॉलेज की कृतिका ने प्रथम, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की नीरू व श्रुति ने द्वितीय, ताऊ देवीलाल कॉलेज मुरथल की आरती व आरती कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीसरे मंच पर इतिहास विभाग व चौथे मंच पर अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांचवें मंच पर महिला प्रकोष्ठ की तरफ से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें आईबी पीजी कॉलेज पानीपत के सौरभ में प्रथम, ताऊ देवीलाल कॉलेज मुरथल की मुस्कान ने द्वितीय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें