फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचनद द्वार पर सियासत तेज, एक तरफ जगह बदलने की मांग तो दूसरी तरफ निर्माण कार्य जारी

विज्ञापन
गोहाना के एसडीएम को पंचनद द्वार की जगह बदलने की मांग का ज्ञापन सौंपते पंचनद परिवार ट्रस्ट के सद
विज्ञापन
गोहाना। शहर में बन रहे पंजाबी पंचनद द्वार को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ पंचनद परिवार ट्रस्ट के सदस्य द्वार की जगह बदलने की मांग उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन ने निर्माणाधीन पंजाबी पंचनद द्वार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, साफ-सफाई व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। आसपास की सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करवाई गई।
चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि पंजाबी पंचनद द्वार शहर की सांस्कृतिक पहचान और पंजाबी समाज के सम्मान से जुड़ा खास प्रोजेक्ट है। इसे भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर अच्छे काम में राजनीति तलाशने का प्रयास करते हैं लेकिन शहर की जनता सब देख रही है और शहर हित के कार्यों का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पंचनद परिवार ट्रस्ट के सदस्यों ने हाल ही में एसडीएम को ज्ञापन देकर द्वार को शहर की मेन एंट्री पर बनाने की मांग की थी। ट्रस्ट का कहना है कि मौजूदा जगह संकरी और भीड़भाड़ वाली है जबकि यह द्वार शहर की पहचान के रूप में भव्य स्थान पर बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें