फोटो : सोनीपत के सरढ़ाना स्थित एमडी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों के साथ शिक्षक। स्रोत: विद
गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में एमडी सीनियर सेकंडरी स्कूल, सरढ़ाना के विद्यार्थियों ने परचम लहाया। प्रबंधक जोगिंदर सिंह मलिक व प्राचार्य अंजु मलिक ने बताया कि 41 में से 32 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। इनमें से 90 फीसदी से ऊपर पांच बच्चों ने अंक प्राप्त किए। विद्यालय में प्रिंसी ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, खुशी ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय व दीपांशु ने 94.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। संवाद