फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोसुपा और भाजपा की खींचतान में कांग्रेस के जगबीर मलिक चौथी बार बने विधायक

विज्ञापन
मतगणना केंद्र के बाहर जीत के बाद गोहाना के विधायक जगबीर मलिक का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना विधानसभा सीट पर लोसुपा और भाजपा की खींचतान में कांग्रेस के जगबीर मलिक चौथी बार जीत दर्ज करके विधायक बन गए, इस सीट पर जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर मानी जा रही थी। वहीं लोसुपा सुप्रीमो और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने अचानक मैदान में उतरकर भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया, जिसका फायदा कांग्रेस के जगबीर मलिक ने उठाते हुए जाट वोटरों को एकजुट कर अपने पक्ष में किया और जीत दर्ज करके यह सीट एक बार फिर कांग्रेस की झोली में डाल दी।
विज्ञापन

जाटलैंड की गोहाना विधानसभा सीट को वर्ष 2005 में कांग्रेस ने इनेलो से छीना था। उस समय कांग्रेस के धर्मपाल मलिक ने इनेलो के प्रेम सिंह को हराया था, लेकिन वर्ष 2008 में उपचुनाव होने के कारण धर्मपाल मलिक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और कांग्रेस ने उपचुनाव में जगबीर सिंह मलिक को उतार दिया। उसके बाद भी यह सीट कांग्रेस के पास ही रही और जगबीर मलिक ने इनेलो के केसी बांगड़ को हराया। वर्ष 2009 में कांग्रेस ने दोबारा जगबीर मलिक पर ही विश्वास जताया और उन्होंने इनेलो के अतुल मलिक को हराकर कांग्रेस को जीत दिलाई। वर्ष 2014 में भाजपा की लहर होने के बावजूद कांग्रेस ने जगबीर मलिक पर दांव खेला और उन्होंने तीसरी बार जीत दर्ज करके हैट्रिक पूरी की। इस चुनाव में जगबीर मलिक ने एक बार फिर इनेलो के केसी बांगड़ को हराया। इस बार जगबीर मलिक को कांग्रेस ने फिर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था तो भाजपा ने युवा तीर्थ राणा पर दांव खेला था। जिससे कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने की बात कही जा रही थी, लेकिन लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी खुद ही गोहाना सीट से चुनावी जंग में उतर गए थे। जिससे यह चुनाव त्रिकोणीय हो गया था और इसका ही फायदा जगबीर मलिक ने उठाते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

किस प्रत्याशी को कितने मत मिले
प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
जगबीर सिंह मलिक कांग्रेस 39531
राजकुमार सैनी लोसुपा 35379
तीर्थ राणा भाजपा 26972
ईश्वर सिंह एसयूसीआई कम्यूनिस्ट 458
ओमप्रकाश इनेलो 779
कुलदीप मलिक जजपा 11185
राजकुमार जय महाभारत 231
प्रदीप कुमार निर्दलीय 101
भूपेंद्र वकील निर्दलीय 1585
रचना निर्दलीय 148
राजकुमार निर्दलीय 257
नोटा -- 291
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें