फोटो - शहीद स्मारक पर क्रांतिकारी खुदीराम बोस को नमन करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत प्रवक्ता
गोहाना के पुराने बस अड्डे स्थित शहीद स्मारक पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहीदी दिवस मनाया। सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने कहा कि खुदीराम बोस महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने महज 16 वर्ष की उम्र में अनुशीलन समिति से जुड़कर अंग्रेजों के खिलाफ गतिविधियां शुरू कर दी थीं। 30 अप्रैल 1908 को उन्होंने किंग्सफोर्ड की गाड़ी पर बम फेंका। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 11 अगस्त 1908 को मुजफ्फरपुर जेल में फांसी दी गई। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।