फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में वसूली के आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस मजदूर संगठन के आरोपी सदस्यों की पहचान के लिए सीसीटीवी व वीडियो खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों पर गनमैन से कारबाइन छीनने के प्रयास व सरकारी कागजात की फाइल छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार युवती को अदालत में पेश किया, जहां उसे करनाल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुंडली थाना प्रभारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें औद्योगिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष गुप्ता ने सूचना दी थी कि मजदूर संगठन के नाम पर 50-60 युवा औद्योगिक क्षेत्र में हंगामा कर रहे हैं। वह फैक्टरी संख्या 349 सरन इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड के गेट को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उद्योग संगठन की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया है। जिस पर पुलिस टीम को भेजने के साथ ही वह भी मौके पर पहुंच गए। वहां पर संगठन के लोगों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर पुलिस टीम को घेरकर डंडे और पत्थर बरसाए गए थे। हमले में एसएचओ रवि कुमार, हवलदार अशोक, राकेश, सुरेंद्र, सिपाही प्रदीप, रीटा, सिकंदर एसपीओ घायल हो गए थे। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने पुलिस की सरकारी फाइल छीन ली और गनमैन से कारबाइन छीनने का भी प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि कारबाइन बचाने के लिए पुलिस को हवाई फायर करना पड़ता था। पुलिस ने थाना प्रभारी के बयान पर पंजाब की नवदीप कौर सहित दो-तीन अन्य युवतियों समेत 50-60 पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में नवदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें अदालत में पेश कर करनाल जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने फैक्टरी संचालक ललित खुरानगा के बयान पर दूसरा मुकदमा उगाही, मारपीट व धमकी देने का दर्ज किया है।
संगठन की तरफ से बाउंसरों व पुलिस पर लगाए आरोप
मजदूर अधिकार संगठन की तरफ से कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के बाउंसरों व पुलिस पर ही आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। उनके खिलाफ गलत टिप्पणी की गई। उनका आरोप है कि कंपनी मालिक मजदूरों की मजदूरी हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस मामले में आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। उनका पता लगाकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी व वीडियो की मदद ली जा रही है। कानून हाथ में लेने का अधिकारी किसी को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें