फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

Thu, 19 Dec 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :10: सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड पर नकदी छीनने के मामले सीसीटीवी में दिखाई दे रहा संदिग्ध। स्र
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित मसद मोहल्ला में एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर नकदी जमा कर रहे रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार से नकदी छीनने वाले युवक की तलाश के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने युवक का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें युवक भागता दिख रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित न्यू कॉलोनी निवासी गौरव ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पिता बलदेव के साथ कच्चे क्वार्टर मार्केट में नाइस मेन्स वियर के नाम से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। वह बुधवार रात को करीब नौ बजे 52 हजार रुपये लेकर ओल्ड डीसी रोड पर स्थित एटीएम बूथ पर जमा कराने गए थे। उन्हें राशि थोक विक्रेता पंजाब के लुधियाना निवासी सोनू चोपड़ा के खाते में जमा करानी थी। जब वह एटीएम बूथ के अंदर मशीन में नकदी जमा कर रहे थे तो एक युवक आया था। युवक उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर उनसे 26 हजार रुपये छीन ले गया था। बाकी 26 हजार रुपये उनके पास रह गए थे। उन्होंने आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद भी युवक को बाकी रुपये नहीं छीनने दिए थे। इसके चलते राशि बच गई थी। पुलिस ने मामले में नकदी छीनने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को पुलिस टीम ने युवक के साथ क्षेत्र की दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला। इनमें नकदी छीनने वाला संदिग्ध युवक भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस टीम युवक का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन




-
दुकानदार से नकदी छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। इसमें संदिग्ध भागता दिखा रहा है। पुलिस उसके बारे में सुराग जुटा रही है। उसका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें