योग साधक को शुद्धि क्रिया का अभ्यास करवाते आचार्य छबील दास।
गन्नौर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में रेलवे पार्क में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। आचार्य छबील दास ने लगभग 48 साधकों को शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास करवाया। जल नेती और सूत्र नेती जैसी क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर डाॅ. प्रेम व आर्य महिपाल ने शुद्धि क्रियाओं के लाभ बताते हुए कहा कि इन क्रियाओं से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है और कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से शरीर डिटाॅक्स होता है और इम्युनिटी मजबूत होती है।संवाद