गोहाना में पैदल मार्च में शामिल थाना सिटी के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत: पुलिस
गोहाना। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पैदल मार्च निकालकर दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ अपने मोबाइल फोन नंबर भी साझा किए।
पिछले कुछ दिनों से रंगदारी, लूट और चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ था। इसी को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।
एसआई नवनीत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। अपराध पर काबू पाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। साथ ही पुलिस ने दुकानदारों से दुकानों के आगे अनावश्यक सामान न रखने की अपील भी की।