सोनीपत। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह ने अंतरराज्यीय व शहर क्षेत्र के विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने झिंझौली, फिरोजपुर बांगर सहित अन्य बॉर्डर और जिले में लगाए गए नाकों पर सुरक्षा प्रबंध, वाहनों की जांच प्रक्रिया और ड्यूटी प्वाइंट की तैनाती का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने और समय-समय पर रैंडम जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय बॉर्डर, शहर थाना क्षेत्र और सदर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने में नाकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी, गंभीरता और सजगता के साथ निभाएं।