सोनीपत। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने शनिवार को पश्चिमी जोन में ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और सुदृढ़ करना रहा।
पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नाकेबंदी, गश्त, हॉट स्पॉट क्षेत्रों की कॉम्बिग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और लंबित मामलों के निपटान की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हर अधिकारी को ऑपरेशन के तहत चिह्नित क्षेत्रों में विशेष मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने कहा कि ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए रात्रि गश्त को मजबूत करना है। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह, अमित धनखड़ और गीता फोगाट भी मौजूद रहे।