फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात

Sun, 30 Nov 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म प्रकरण के बाद गांव में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। आरोपी किशोर दूसरे धर्म का है। इसके चलते आरोपी के परिवार के लोगों के प्रति भी ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपी के पिता के साथ भी गुस्साए लोगों ने मारपीट कर दी थी। शनिवार को भी सिविल वर्दी में पुलिस कर्मी पूरे दिन गांव में गश्त करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से सुबह तक अलग-अलग पुलिस टीमों ने लगातार गश्त कर हालात पर नजर बनाई रखी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। फिलहाल गांव में तनाव की कोई स्थिति नहीं है लेकिन पुलिस ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। शनिवार को पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया।
सभी को रिपोर्ट का इंतजार है। गन्नौर थाना पुलिस और सीआईए गन्नौर की संयुक्त टीम आरोपी छात्र व पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुक्रवार को आरोपी छात्र के पिता के साथ हुई मारपीट के बाद मामला संवेदनशील हो गया था, जिसके चलते पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

एक गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया था कि नौंवी कक्षा के एक छात्र ने स्कूल शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म किया है। छात्रा ने घर जाकर अपने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने गन्नौर थाना में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें