फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर ने रेलवे परिसर में लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर उठवाए

Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत में मंडी की तरफ रेलवे परिसर में सफाई कराते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत शनिवार को मिशन चौक से ककराेई रोड, रेलवे परिसर व पुराना हुडा कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। मंडी की तरफ रेलवे परिसर में लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर उठवाए गए और झाड़ियां की सफाई करवाई गईं।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि हर शनिवार चलाए जा रहे 23वें स्वच्छता अभियान के तहत दुकानदारों व रेहड़ी वालों से कूड़ा सड़क पर न डालने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य जनता में सफाई के प्रति जागरूकता लाना है।
मेयर जैन ने कहा कि निगम क्षेत्र से लगभग 200 टन कूड़ा रोजाना निस्तारण किया जा रहा है और इसका प्रयोग बिजली बनाने के लिए हो रहा है अन्यथा अन्य शहरों की तरह यहां भी कूड़े के पहाड़ खड़े हो जाते। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा नहीं फैलाने का संकल्प लें तभी स्वच्छता का अभियान पूरा होगा।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद अतुल जैन, अधिवक्ता सूरज जैन, मनोज गुप्ता, नकीन मेहरा, जोगिंदर मेहरा, शैलेंद्र तोमर, विक्की शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें