फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस आयुक्त की जांच में गैरहाजिर मिले पुलिस कर्मचारी

Thu, 16 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह ने मंगलवार की रात थाना सदर सोनीपत, खरखौदा की पुलिस चौकी सैदपुर सहित अन्य थानों की जांच की। खरखौदा थाना में कुछ कर्मियों के नहीं मिलने पर उनकी गैर हाजिरी लगाई गई।
पुलिस आयुक्त ने पुलिस बल को सतर्क रहने और रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय सक्रिय पुलिसिंग से आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने अपराध क्षेत्रों को चिह्नित करने, नशा, वाहन चोरी, स्नेचिंग आदि जैसी वारदातों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच करने के लिए कहा। उनके साथ पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादियान और सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें