संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त जितेंद्र गहलावत ने मिनी सचिवालय में गोहाना जोन के थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज और ट्रैफिक प्रभारियों के साथ बैठक करके 29 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव भी मौजूद रहे।
बैठक में कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। डीसीपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखी जाए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने को कहा।