फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निगम के पे रोल पर लेने की मांग, संविदा कर्मियों का धरना जारी

Thu, 26 Mar 2026 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो. सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने के दौरान नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्मी। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना वीरवार को 10वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रधान मुकेश टांक ने की जबकि संचालन कोषाध्यक्ष विजय तोमर ने किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 24 मई 2018 को हरियाणा सरकार की ओर से जारी पत्र में सभी सफाई कर्मचारियों को निगम के रोल पर लेने की बात कही गई थी लेकिन आज तक सोनीपत में किसी भी कर्मचारी को इसका लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें निगम के रोल पर नहीं लिया जाता तब तक यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने की वजह से रेलवे लाइन पार (पश्चिमी) क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने पहले हटाए गए कर्मियों को दोबारा नौकरी पर लेने की मांग उठाई। इस दौरान मुकेश कर्मा, रविंद्र, सावन, राहुल, माया, युधिष्ठिर, सुनील, रवि, अजय, सुशील, ऋषि और शकुंतला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें