फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 395 किसानों से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का गलत तरीके से लाभ पाने वाले किसानों पर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। ऐसे लोगों से योजना की राशि वापस ली जाएगी। इसके लिए किसानों की सूची बनाकर कुछ किसानों को योजना से मिले पैसे जमा कराने के लिए बोल दिया है।
विज्ञापन

गन्नौर में ऐसे सम्मान निधि पाने वाले 395 किसान हैं, जिनसे करीब 39 लाख 84 हजार रूपये की रिकवरी कर रहा है। इनमें गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले सरकारी नौकरी वाले व आयकर रिटर्न भरने वाले किसान हैं। जब विभाग के अधिकारियों ने ऐसे किसानों से राशि जमा कराने के लिए संपर्क किया तो उनमें से 36 किसान 3 लाख 36 हजार रूपये की राशि विभाग के जमा करवा गए। बाकी बचे किसानों से विभाग करीब 36 लाख रूपये की राशि जमा करवाएगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है। अगर इन किसानों ने पैसे जमा नही करवाए तो विभाग उन्हें नोटिस देगा।
खंड कृषि अधिकारी डा. आनंद सिंह श्योराण ने बताया कि जिनके पास जमीन है, लेकिन दूसरा व्यवसाय भी करते हैं। जो इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। इनमें चाहे डॉक्टर, वकील और इंजीनियर किसी भी व्यवसाय या नौकरी करने वाले हों, उन्हें इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकारी श्रेणी के लोगों को भी चाहे उसके पास कृषि योग्य भूमि है, उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ऐसे किसानों की बैंक खाते और अन्य ब्यौरा केंद्र सरकार को उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें