फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को जारी किए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 24 अप्रैल से 1 मई तक ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन और बैंकों की संयुक्त भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि अभियान के तहत ऐसे पीएम किसान हितग्राही एवं किसान जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) नहीं है, उन्हें बैंकों द्वारा यह सुविधा प्रदान की जाएगी। अभियान की शुरुआत 24 अप्रैल को जिलेभर में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर की जाएगी। इसमें सामान्य केसीसी के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन केसीसी भी प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे पीएमएसबीवाईए, पीएमजेजेवाईए, अटल पेंशन योजना आदि से भी जोड़ा जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर कृषि हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सभी बैंक प्रबंधकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें।
उपायुक्त ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए एक सरल फॉर्म भी जारी किया गया है, जो सभी बैंकों की www.agricoop.gov.in और www.pmkisan.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इस किसान क्रेडिट कार्ड एवं सामाजिक सुरक्षा से वंचित किसानों को यह लाभ पहुंचाए। सभी ग्राम सचिवों व निवर्तमान सरपंचों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वह गांवों में किसानों के फॉर्म भरवाकर बैंकों तक पहुंचाएं। राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए उनकी भूमि का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें