फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में लगे ​रक्तदान शिविर के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. त
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने की शपथ ली। सेवा संकल्प अभियान के तहत एनएसएस यूनिट-1 व 2 की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद 33 यूनिट रक्त संग्रह किया।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव और प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने किया। शिविर में एनसीसी, वाईआरसी, एआईसीटी और वाणिज्य विभाग ने सहयोग किया। आयोजन मां भारती रक्त वाहिनी और नागरिक अस्पताल के सहयोग से किया गया। विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर सीआरए कॉलेज के प्राचार्य राजीव बल्हारा, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. मीनू, मां भारती रक्त वाहिनी के चेयरमैन विपिन कुमार शर्मा और मुख्य रोलर स्केटिंग कोच मनीष मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें