संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव बढ़खालसा में सोमवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे तेजस का जन्मदिन पर ट्री गार्ड बैंक में जामुन के पौधे लगाने के साथ दो ट्री गार्ड भेंट किए गए। इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि समाज में जन्मदिन, विवाह एवं अन्य व्यक्तिगत और सामाजिक कार्यक्रमों में पौधे भेंट करने के अलावा पौधरोपण किया जाएगा।
वीरेंद्र बढ़खालसा ने बताया कि इस कड़ी में लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रकृति के प्रति कर्तव्य बोध को जागृत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने ट्री गार्ड बैंक बनाया है। लोगों को उनके जन्मदिन, शादी एवं अन्य विशेष अवसरों पर ट्री गार्ड भेंट किए जाएंगे।
लोगों को भेंट स्वरूप प्रकृति की तरफ मुड़ने और जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जयदेव, बीर सिंह, महेंद्र, विकास, राकेश, धर्मजीत, संजीव, नीतीश और हेमंत भी उपस्थित रहे।