फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वोट के अधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ

Wed, 14 Aug 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को स्वीप गतिविधि के तहत वोट बनवाने व वोट के अधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई। छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस, रोड सेफ्टी की स्वयंसेविकाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने छात्राओं को हर समय राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रेस प्रवक्ता डॉ. सुनील पंवार ने 18 आयु वर्ग से अधिक की छात्राओं को 16 अगस्त तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से वोट बनवाने की जानकारी दी। इस दौरान एनसीसी प्रभारी प्रो. ज्योति दहिया, एनएसएस समन्वयक डॉ. मीनू, रेड क्रॉस एवं नशा मुक्ति सेल की प्रभारी डॉ. रश्मि देवी, डॉ. नितिन आंतिल, डॉ. गीता गोयत, प्रियंका, डॉ. सरिता बंगा, प्रो. कोमल वर्मा, डॉ. पूनम, अजय दहिया, डॉ. रोहित, संदीप दहिया, डॉ. प्रदीप बुरा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें