फोटो 10- सोनीपत के गांव लिवासपुर स्थित राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को मिट्टी के दीये व
- फोटो : udhampur news
सोनीपत। जनजीवन कल्याण समिति ने महाराणा प्रताप युवा समाज सेवा समिति व जीवन रक्षक ब्लड समिति के सहयोग से गांव लिवासपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जसपाल आंतिल ने विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने व विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में जसपाल आंतिल ने दीप जलाओ लड़ी भगाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों में मिट्टी के दीये वितरित किए। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति व परंपराओं के प्रतीक हैं। दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने का विशेष महत्व है इसलिए विदेशी लड़ियों की जगह हर घर में मिट्टी के दीये जलाने चाहिए।
रेडक्रॉस से सेवानिवृत्त डीटीओ धर्मवीर दहिया व जीवन रक्षक ब्लड समिति समिति से हुकमचंद भारद्वाज ने विद्यार्थियाें को दिवाली पर मिट्टी के दीये जलाने का आह्वान किया। इस दौरान महावीर पहल, मुख्य अध्यापिका गीता राजपूत, बबीता पहल, अजीत सिंह, नरेंद्र, भूपेंद्र, निशांत रोहिल्ला, मोनू सैनी, तरुण भारद्वाज, साहिल मौजूद रहे।