फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

Wed, 11 Feb 2026 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के किक बॉ​क्सिंग विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच सुधीर खेवड़ा। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल की तरफ से 3 से 9 फरवरी तक आईजी स्टेडियम नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम, खेवड़ा से तीन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता।
किक बॉक्सिंग कोच सुधीर ने बताया कि महिला सीनियर वर्ग के 55-60 किलाेग्राम वर्ग में आशु देशवाल व 60-65 किलोग्राम वर्ग में तनीषा कादियान ने पदक जीता। 90 किलोग्राम भार वर्ग में कृष आंतिल ने कांस्य पदक जीता। निर्णायक मंडल में दीपक सिवाच रोहतक, रितेश गुलिया बादली और कोच सुधीर सोनीपत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सूरज, सुरेंद्र सरोहा, अमित आंतिल, दीपक जांगड़ा, यश पांचाल, अनुराग सैनी, वरुण आंतिल, अरमान, कुणाल, दीपांशु पालीवाल ने विजेता खिलाड़ियाें को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें