फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला योगासन खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 09 Sep 2024 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में पदा
विज्ञापन
सोनीपत। जिला योगासन एसोसिएशन की तरफ से योगासन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंड से चयनित करीब 100 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान सुधीर सरोहा ने बताया कि विजेता खिलाड़ी अक्तूबर माह में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सोनीपत एसोसिएशन के पदाधिकारियों की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक रामप्रकाश ने बताया कि योगासन को आगामी एशियन और ओलंपिक खेलों में शामिल किया जा सकता है। प्रतियोगिता के दौरान श्रीभगवान, दीवान सिंह, प्रेम सिंगला, दयानंद, परवीन, महेंद्र, जीत राम, नीरज, अमित, विजय, अनिल, सरोज व लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
सब जूनियर वर्ग : लड़कियों में मुक्ति ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा व लड़कों में रोहन पहले और कृष्ण दूसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग : लड़कियों में सृष्टि पहले, पारुल दूसरे व लड़कों में महेश पहले और मोहित दूसरे स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग : लड़कियाें में कोमल पहले, नेहा दूसरे व लड़कों में नितिन पहले और अंकित दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें