फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण बड़ौक व अन्य। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। शहर की एक जिम में सोमवार को संचालक अमित बजाज ने अपने दादा दिवंगत शांतिलाल बजाज की याद में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के गोहाना मंडल के अध्यक्ष अरुण बड़ौक ने बतौर मुख्य अतिथि किया। यहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर खेल खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अमित बजाज के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्गों में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें 60 किलो भारवर्ग में अंकित प्रथम, कृष्ण द्वितीय व ईशू तृतीय रहे। 70 किलो में अक्षय प्रथम, आनंद द्वितीय व उत्तम तृतीय रहे। 80 किलो में मंजीत प्रथम, साहिल द्वितीय व धीरज सैनी तृतीय रहे। इसके अलावा अन्य भारवर्गों में भी युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस पर अरुण बड़ौक ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें