फोटो 28- सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के तीरंदाज जर्मनी के लिए रव
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण, सोनीपत राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के तीन तीरंदाज शुक्रवार को जर्मनी के लिए रवाना हुए। तीनाें तीरंदाज जर्मनी के एस्सेन में आयोजित होने वाले विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इनमें आर्यन राणा रिकर्व वर्ग, कुशल दलाल व मधुरा धामनगांवकर कंपाउंड वर्ग में अपनी प्रतिभा काे प्रदर्शित करेंगे।
साई सोनीपत एनसीओई के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. शिवम शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने युवा तीरंदाजों पर गर्व है जो विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।
तीनों तीरंदाज प्रशिक्षक विकास पांडे के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। साई सोनीपत एनसीओई हमेशा अपने एथलीटों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।