फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कबड्डी स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Sun, 23 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर नगरपालिका स्टेडियम में हुए ट्रायल के दौरान मौजूद पंचायत मंत्री एवं एम
विज्ञापन
गन्नौर। नगर पालिका स्टेडियम में शनिवार को 35वीं सब जूनियर कबड्डी नेशनल प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग का ट्रायल लिया गया। 27 से 30 नवंबर तक रयात बाहरा इंस्टीट्यूट, चिड़ाना, गोहाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम के चयन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

ट्रायल में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 40 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री और एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ महासचिव नसीब जांगू, नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, सोनीपत कबड्डी संघ के अध्यक्ष बलबीर पहल उपस्थित रहे।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और तकनीकी दक्षता का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए ऐसे ट्रायल अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का परचम लहराएंगे। चयनित टीम आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें