फोटो 37: सोनीपत के गोहाना में पौधरोपण करते पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा व अन्य लोग। स्रोत: स
गोहाना। पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरा महासागरों को प्रदूषित कर रहा है। वन जीवों को नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे भविष्य को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने बताया कि री-साइक्लिंग को अपनाकर, सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करके तथा अपनी उपभोग की आदतों में परिवर्तन करके हम एक स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।