फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत : ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, दो दोस्तों की मौत

Mon, 16 Nov 2020 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
गांव चिडाना के पास दुघर्टनाग्रस्त हुई स्कॉर्पियो गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनीपत के गांव चिड़ाना के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वे दोनों दिवाली की देर शाम रोहतक से पानीपत जा रहे थे। इस हादसे सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रोहतक की संजय कॉलोनी निवासी पंकज और कर्मजीत शनिवार को दिवाली पर देर शाम अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में रोहतक से पानीपत के लिए रवाना हुए थे। जब वे गांव चिड़ाना के पास पहुंचे तो टैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने लगी। आरोप है कि इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने स्कॉर्पियो की तरफ साइड दबा दी, जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क की दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गई। 

हादसे में पंकज और कर्मजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने खेत से आ रहे किसान हितेश के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

गांव चिड़ाना के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में रोहतक के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। गांव चिड़ाना निवासी हितेश के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  - अनिल कुमार, जांच अधिकारी, मुंडलाना चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें