फोटो : 14 : सेल्समैन रणजीत। स्रोत : पुलिस प्रवक्तारणजीत
सोनीपत। थाना कुंडली पुलिस ने रुपये लेकर भागने वाले पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है। पेट्रोल पंप मालिक ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला रणजीत है।
10 जून को आशू किसान सेवा केंद्र पर सेल्समैन के रूप में रखा गया रणजीत नौकरी के साथ दिन बाद बी पेट्रोल पंप से कैश लेकर भाग गया था। जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। इसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक ने उसके विरुद्ध थाने में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
सर्विलांस के माध्यम से पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में सफल हो गई। वीरवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।