फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 6100 रुपये

Fri, 01 May 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एनएच-44 पर नेशनल हाईवे 334 बी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात बाइक सवार बदमाश पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 6100 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गया। सूचना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं निवासी संजीव ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह बहालगढ़ में रहकर नवरंग फीलिंग स्टेशन पर सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात वह अपने साथी कर्मी गांव पबनेरा निवासी प्रवेश के साथ ड्यूटी पर थे। प्रवेश विश्राम कक्ष में सोने चला गया जबकि वह मशीन के सामने बने कमरे में मौजूद थे।
विज्ञापन

देर रात 2:18 बजे एक युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने पंप पर आया। संजीव ने उसे बाइक मशीन के पास लाने के लिए कहा तो आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर उनको गोली मारने की धमकी दी। उसने उसकी जेब से पर्स और 6100 रुपये निकाल लिए और भाग गया। ृसंजीव ने इसकी जानकारी पंप मालिक को देनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने संजीव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें