फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Tue, 15 Jul 2014 11:37 PM IST
सोनीपत, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपमंडल के गांव एमपी माजरा में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर गांव के युवक महावीर पुत्र प्रताप को तीन युवकों ने ईंट-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार के लिए पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने भाई सतवीर की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्जकर हत्या आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  
पुलिस को दिए बयान में भाई सतवीर ने बताया कि वे मंगलवार को अपने खेत से आ रहे थे। उसका भाई महावीर दूसरी मोटर साइकिल पर था।

गांव के समीप पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे रिश्ते में उसके चचेरे भाई के साले मकड़ोली निवासी दयानंद पुत्र रामेहर, तेवड़ी निवासी सुमित पुत्र दलेल सिंह के अलावा एक अन्य युवक ने बाइक रुकवाई और उसकी डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। हमलावर उसको तब तक पीटते रहे जब तक वह बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर गया। इसके बाद हत्या आरोपी बाइक को लेकर घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


सतवीर ने बताया कि गांव आने के दौरान वह आगे निकल गया था और महावीर पीछे रह गया था। जब बहुत देर तक महावीर नहीं दिखाई दिया तो वह उसी रास्ते पर वापस लौटा। यहां पर उसने महावीर को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इस पर उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें