गांव बली कुतुबपुर के पास पुगथला मोड़ के पास बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव बली कुतुबपुर निवासी प्रमोद ने गन्नौर थाना पुलिस का बताया कि बुधवार को उसके ससुर पानीपत के गांव गढ़ी छाजू निवासी तेजबीर के फोन से उसके पास फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि जिनका यह मोबाइल है उनका बली कुतुबपुर से पुगथला मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया है। जिस पर वह अपने पिता नरेश को साथ लेकर पुगथला मोड़ पर पहुंचा तो उसके ससुर तेजबीर घायल अवस्था में मिले। लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी है। वह उन्हें लेकर खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके ससुर अपने साथी बलबीर के साथ थे। बलबीर हादसे में घायल हो गया है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।