थाना बरोदा पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 510 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वजीर गांव आहुलाना का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थाना बरोदा में नियुक्त हवलदार बसाऊ अपनी टीम के साथ गांव के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव आहुलाना निवासी वजीर चरस बेचने का काम करता है। वह मदीना मोड़ पर खड़ा है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से चरस मिली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने वजन करने पर वह 510 ग्राम मिली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।