फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा बिशनदास धाम में शिविर लगाकर जांचा लोगों का स्वास्थ्य

Tue, 25 Feb 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा बिशनदास धाम में शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच क
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने यूनिवर्सिटी आउटरिच प्रोग्राम टीम के सहयोग से मुरथल स्थित बाबा बिशनदास धाम में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में लोगों के नेत्रों व स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डा. मंजुला स्पाह ने स्वयंसेविकाओं को नियमित रूप पर जनसेवा में जुटे रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रूचिका विरमानी व यूनिवर्सिटी आउटरिच टीम की संयोजक प्राध्यापिका मीतू मनोचा ने स्वयंसेविकाओं व दृष्टि सेवा समिति के साथ शिविर में सहयोग किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. धीरेंद्र व डाॅ. रितिका बतरा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. गौरव कुमार, महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. सोनिया व फिजीशियन डाॅ. निर्देश छाबड़ा ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। नीम का पेड़ के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार ने भी शिविर में योगदान दिया। नेत्र जांच के बाद मरीजों को महाविद्यालय की ओर से निशुल्क दवाई दी गई। शिविर में डाॅ. डीके जैन, नरेंद्र भुटानी व सुभाष वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें