फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क पर पांच फुट का गड्ढा बना, हादसों का डर

Tue, 25 Feb 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के महलाना रोड पर सेक्टर-23 चौक के पास सड़क धंसने से बना करीब 5 फुट चौड़ा व गहरा
विज्ञापन
सोनीपत। महलाना रोड पर सेक्टर-23 चौक के पास सड़क धंसने से करीब 5 फीट चौड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। पेयजल पाइपलाइन लीकेज से बने गड्ढे के कारण किसी भी वक्त अनहोनी घटना घट सकती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्ष 2023 के अंत में सड़क का निर्माण करवाया गया था। मात्र डेढ़ साल के अंदर ही सड़क पर 5 फुट गहरा गड्ढा होने से रोजाना हजारों वाहन चालक खतरे के बीच आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने लोगों के साथ विभाग के खिलाफ रोष जताकर प्रशासन से समस्या का समाधान करवाने के साथ कार्रवाई की मांग की है। बड़वासनी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया गया है। अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से ही ठेकेदार सड़कों के निर्माण में लापरवाही बरत रहे हैं। इसका खामियाजा वाहन चालकों व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम के जेई परमिंद्र ठेकेदार को लेकर मौके पर पहुंचे।

महलाना रोड पर गड्ढा पेयजल पाइपलाइन के लीक होने से हुआ है। विभाग की ओर से सड़क निर्माण में कोई खामी नहीं बरती गई है। सड़क पर गड्ढा होने के बारे में नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पेयजल पाइपलाइन ठीक होने के बाद ही सड़क के कटाव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
मामले की सूचना मिलते ही जेई और ठेकेदार को महलाना रोड पर भेजा गया है। जल्द ही लीकेज पेयजल पाइपलाइन को ठीक करवाकर गड्ढे को भरवाकर समाधान करवाया जाएगा।
विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

फोटो 01- सोनीपत के महलाना रोड पर सेक्टर-23 चौक के पास सड़क धंसने से बना करीब 5 फुट चौड़ा व गहरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें