फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब ठेके के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के ट्यूलिप ग्रैंड सोसाइटी के पास शराब ठेके के विरोध में बैठक ​करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ट्यूलिप ग्रैंड आवासीय सोसाइटी के पास शराब ठेके के विरोध में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से शराब ठेका हटवाने की मांग की। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पाराशर के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन भेजकर नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनके आसपास क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। जिसके चलते समाज के लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए मुहिम भी चलाई जा रही है। खासतौर पर विश्वविद्यालय के पास खुले कैफे में नशा करने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटना होने की आशंका बढ़ रही है। उनका आरोप है कि नशे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोसाइटी के सामने निजी टैक्सियों में बैठक लोग नशा करते हैं, जिससे सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), आबकारी एवं कराधान आयुक्त, पुलिस कमिश्नर सोनीपत और कलेक्टर आबकारी सोनीपत को भी इस ज्ञापन की प्रति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें