फोटो 31: सोनीपत के गन्नौर के पास गढ़ी केसरी में खोले गए आधार केंद्र का विरोध करते वाल्मीकि समाज
गन्नौर। गढ़ी केसरी में आधार केंद्र स्थापित किए जाने को लेकर रविवार को लोगों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उनकी लंबे समय से वाल्मीकि समाज के लिए सामुदायिक भवन बनवाने की मांग चली आ रही है, जिसे प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने नजरअंदाज किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाया कि उनकी मांगों को दरकिनार कर आधार केंद्र बना दिया गया।
रवि वाल्मीकि, राकेश, सत्ता पहलवान, अशोक, कृष्ण व शशि का कहना है कि सामुदायिक भवन वाल्मीकि समाज की जरूरतों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज को एकजुट होने और अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा। उन्होंने जल्द उनकी मांगों को पूरा करने और सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह एसडीएम व विधायक को ज्ञापन सौपेंगे।