फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होली मिलन समारोह में लोगों ने राधा-कृष्ण स्वरूप के साथ नृत्य किया

Sat, 23 Mar 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तीनों इकाइयों ने पारिवारिक होली मिलन समारोह मनाया गया। हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल का तीनों इकाइयों द्वारा स्वागत किया गया।राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सबका मनमोह लिया और भजनों पर सभी ने राधा-कृष्ण रूप कलाकारों के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन

सभी महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के लिए खेलों का आयोजन किया गया और विजेताओं को उपहार भी दिए गए। संगठन के चेयरमैन संजय सिंगला व प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को पुरानी रीति रिवाजों के बारे में अवगत कराने के लिए समय समय पर ये सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इस दौरान महिला प्रधान बबीता जिंदल, युवा प्रधान अनुज मंगला, वैश्य महासम्मेलन के प्रधान प्रदीप बंसल, अधिवक्ता अरविंद मित्तल ,प्रवीण गोयल, प्रेमनारायण गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुशील गोयल, विनय सिंगल, प्रवीण गोयल , यशपाल गोयल, सुभाष जिंदल, महावीर बंसल, पवन जैन, सीए मोहन बंसल भी मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें